108 कलशों से हुआ भगवान जगन्नाथ का महास्नान, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा
आज की खबर देव मणि शुक्ल नोएडा। सेक्टर-121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, माता सुभद्रा एवं सुदर्शन महाराज का 108 पवित्र कलशों के जल से महास्नान (स्नान पूर्णिमा) विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। महास्नान के उपरांत दोपहर 12 बजे भगवान ने गजानन (हाथी) वेश में श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन दिए। इस अवसर पर विशेष आरती, पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद बहल ने बताया कि आज के यजमान दीपक सिंघल और उनका परिवार रहा। उन्होंने बताया की स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा 13 दिनों तक 'अनसर काल' में रहेंगे। इस अवधि में भगवान अस्वस्थ माने जाते हैं और श्रद्धालुओं को प्रत्यक्ष दर्शन नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को भगवान का नेत्रोत्सव (नेत्रोत्सव) आयोजित होगा, जिसमें भगवान पुनः भक्तों को दर्शन देंगे। इसके बाद 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा दोपहर 3 बजे सेक्टर-121 ...