भाजपा शहीद भगत सिंह मंडल ने जनसंपर्क अभियान चलाया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा भारतीय जनता पार्टी के शहीद भगत सिंह मंडल, नोएडा महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके द्वारा लिए गए अनेक जनहित एवं राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णयों तथा विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य मंडल की पूरी टीम द्वारा बड़े ही समर्पण एवं मजबूती के साथ किया जा रहा है।
इसी क्रम में केंद्रीय विहार, सेक्टर-82 में प्रबुद्धजनों के साथ जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह मंडल के अध्यक्ष गौतम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय , राकेश प्रसाद तथा उपाध्यक्ष बी.एल. सिंह भी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें