यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 नोएडा यमुना नदी के डूब क्षेत्र से विस्थापित और सड़क किनारे अक्षरधाम मंदिर व आईटीओ के बीच बसे झुग्गियों में रहने को मजबूर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन ने एक बार फिर अपनी नेकी का हाथ बढ़ाया।

फाउंडेशन की विशेष पहल “नेकी का दोना-पत्तल” के अंतर्गत “ऑपरेशन 5 रोटी नेकी के नाम” का आह्वान किया गया। इस अभियान में 13 सोसाइटियों ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया:

चिपिया बुजुर्ग, फ्रेंच अपार्टमेंट, फ्यूज़न होम्स, गौर सिटी 10वीं एवेन्यू, जेएम फ्लोरेंस, लोटस विला जलपुरा, निराला एस्पायर, निराला ग्रीनशायर, रतन पर्ल, रॉयल नेस्ट, समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू, SKA ग्रीन आर्क, सुपरटेक ईको विलेज-2

इन सोसाइटियों के दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महज कुछ ही घंटों में लगभग 2,000 भोजन पैकेट तैयार कर सुबह 11 बजे तक निर्धारित स्थानों पर पहुंचा दिए।

इस पुनीत कार्य में सक्रिय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों में वैशाली अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, जिया लाल गर्ग, रेखा गर्ग, कमल किशोर, गिरीश चंद्र शुक्ला एवं अन्य वालंटियर्स विशेष रूप से शामिल रहे।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि बीती रात 11:00 बजे, कोर काउंसिल सदस्यों के साथ हुई एक आपातकालीन ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया कि डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाई जाएगी। महज 12 घंटे के भीतर, सुबह 11:00 बजे तक इस विशाल सहयोग का एकत्र होना, नेकी का डब्बा फाउंडेशन की विश्वसनीयता और समाज सेवा के प्रति लोगों के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

नेकी का डब्बा फाउंडेशन हमेशा की तरह आगे भी जरूरतमंदों तक मदद और उम्मीद की किरण पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

टिप्पणियाँ

  1. आगे भी ऐसे ही प्रकृति आपदाओं से लड़ने के लिए और नेकी का डब्बा डोना पत्तल फाउंडेशन गरीबों की मदद के लिए सबसे आगे रहेंगे 🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. नेकी का डब्बा दोना पत्तल टीम से मैं भी जुड़ी हुई हूं और इसमें गिरीश शुक्ला जी का मैं बहुत आभार व्यक्त करूंगी जिन्होंन इसे कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है उपेक्षित बच्चों के लिए गरीब बच्चों के लिए

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक