मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र उत्थान एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे - कलराज मिश्र



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा! भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित एवं पंडित राजेंद्र शर्मा एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष मेरठ जोन के संयोजन में सेक्टर-21 स्टेडिय में स्थित कैफे मे संगठन विस्तार समीक्षा बैठक एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के संयोजक पंडित राजेंद्र शर्मा एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष मेरठ जोन नें बताया की प्रेस वार्ता को पूर्व राज्यपाल एवं सामाजिक चेतना मंच के मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र नें संबोधित किया। कलराज मिश्र नें कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र उत्थान एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इस कार्यकाल में भारत के संविधान में परिवर्तन कर धारा 370 हटाकर एक देश एक झंडा एक कानून लागू करके भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्णता प्रदान किया गया। देश की अर्थ व्यवस्था विश्व में चौथे पायदान पर पहुंचाई जा चुका है। सीमाओं की सुरक्षा के लिए कटीले तारों की बाउंड्री लगाके, डीआरडीओ के माध्यम से अति घातक आधुनिक अस्त्र शस्त्र एवं मिसाइलों का निर्माण कराकर राफेल जैसे लड़ाकू विमान उपलब्ध कराकर भारतीय सेना को अत्यधिक मजबूती प्रदान की गई है। संपूर्ण भारत वर्ष में एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक राष्ट्रीय मार्गो एवं प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़को का जाल बिछाकर, दर्जनों नए एयरपोर्ट निर्मित कर और वंदे भारत जैसी सुपर फास्ट ट्रेन कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक चलाकर, आम नागरिकों को यातायात के सुगम साधन उपलब्ध कराए गए है। यह ही नहीं दर्जनों मेडिकल कॉलेज स्थापित कर, और आयुष्मान भारत योजना लाकर नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान की गई है। श्री मिश्र ने बताया कि अंत्योदय योजना लाकर 80 करोड़ देश वासियों को भोजन की व्यवस्था के लिए, गरीबों को आवास प्रदान कर ने के उद्देश्य से एवम, हर घर शौचालयों का निर्माण एवं हर घर नल और नल में निर्मल जल, उज्ज्वला, स्व रोजगार, किसान सम्मान निधि जैसी सैकड़ों योजनाएं संचालित कर इस कार्यकाल में राष्ट्र विकास एवं गरीब कल्याण के कार्य किए गए हैं। प्रेस वार्ता मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने बताया की सामाजिक चेतनामंच भारत के 28 प्रदेशों में संचालित है। संगठन का संचालन कलराज मिश्र के मुख्य संरक्षण में संचालित 25 सदस्यीय संरक्षक मंडल से परामर्श करके मेरी अध्यक्षता में किया जाता है। श्री दीक्षित ने बताया कि संगठन के अंतर्गत सभी धर्म एवं पंथ की 36 बिरादरियों के जातीय संगठन राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर समाहित है। प्रेस वार्ता में भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शहाब अहमद, ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजेश दिवेदी, उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव मिश्रा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट ध्रुव शर्मा, दिल्ली प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, जोन अध्यक्ष राजनारायण शुक्ला, भारतीय वेश्य एकता मंच के प्रदेश महासचिव दिल्ली संजय गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक