*पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में आबकारी विभाग लगातार एक्शन में

*पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में आबकारी विभाग लगातार एक्शन में*



देव मणि शुक्ल
 ब्यूरो प्रभारी 

नोएडा आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में व पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह एवं जिला अधिकारी सुहास एल0वाई0 के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतम बुद्ध नगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस रवि जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 द्वारा कोंडली में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी वाहन संख्या-UP16BC3289 से 09 बोतल किंगफिशर दिल्ली राज्य में बिक्री के लिए अनुमन्य के साथ एक अभियुक्त मनोज पुत्र उदय को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक