नारी प्रगति सोशल फ़ाउन्डेशन ने नेत्र शिविर का आयोजन किया

नारी प्रगति सोशल फ़ाउन्डेशन ने नेत्र शिविर का आयोजन किया

देव मणि शुक्ल 
ब्यूरो प्रभारी 

नोएडा  नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन का मिशन अपनी परियोजना आरोग्यम के तहत  समाज के सभी  वर्ग के कम से कम 5 ,000 लोगो के अच्छे स्वास्थ्य के लि‍ए निःशुल्क कैंसर जागरुकता  समान्य  शारीरिक जाँच एवं नेत्र जाँच  शिविर का आयोजन  कर लोगो को स्वास्थय संबंधित लाभ देना है। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन  ने  आज तिरुपति चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से  महिला कल्याण विभाग के अधीन गवर्नमेंट ऑब्जर्वेशन होम बॉयस नोएडा में  रह रहे बच्चों के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी, प्रशिक्षक धर्मेंद्र मौर्य  सुनील कुमार पांडे अधीक्षक की मदद से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया।तिरुपति आई सेंटर की चेयरपर्सन  डॉ  मोहिता शर्मा   के अनुसार  करोना के कारण बच्चो की आँखो पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ा है इस कारण बच्चो की आखो की जाँच  आवयक हैं। आंखें मानव जीवन का सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण भाग है सिर्फ इसी से ही हम प्रकृति के सौंदर्य  को देख सकते हैं । संस्था की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि  इस शिविर में 142 बच्चो एवं 10 स्टाफ की आँखों की जाँच कराई गई जिसमें 13 बच्चों को चश्मा लगाने का परामर्श दिया गया है 
  तिरुपति आई सेंटर की प्रख्यात डॉक्टर ईशा अफताब (ऑप्थोमोलॉजिस्ट कैटरेक्ट रिफैक्ट्रेटिव सर्जरी) ने बताया कि  ज्यादातर बच्चों की आखों की रोशनी सही है संस्था की संस्थापक  मीनाक्षी त्यागी,  वनिता सोपोरी ,नीशू गुप्ता ने प्रशिक्षक धर्मेंद्र मौर्य से बच्चों की उचित देखभाल के लिए सराहना  की  जिन्हें प्रतिदिन दुध फल अच्छा भोजन, कम्यूटर का प्रशिक्षण और खेलने की सुविधा दी जाती हैं प्रशिक्षक धर्मेंद्र मौर्य ने 
संस्था को बताया कि जिन बच्चों की रोशनी मे समस्या होगी उनके लिए डॉक्टर की सलाह से इलाज और चश्मे बनाए जायेंगे संस्था ने भी अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही।इस शिविर को सफल बनाने में तिरुपति आई सेंटर से दृष्टि विशेषज्ञ आयुषी सिंह, नवनीत कुमार, गवर्नमेंट ऑब्जर्वेशन होम बॉयस से  सुरेश चंद, सतीश गिरी, कांस्टेबल सतीश चंद ,नारी प्रगति सोशल   के हेड - चाइल्ड एजुकेशन शशि नाथ प्रसाद  ने शामिल होकर शिविर को सफल  बनाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक