डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी वलिदान दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा 116 में भाजपा नोएडा द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम और गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस मौक़े पर राधामोहन सिंह लोक सभा सांसद, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और प्रदेश प्रभारी उ.प्र मुख्य अतिथि के रूप में रहे। नोएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा , नोएडा विधायक पंकज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, प्रभारी बसंत त्यागी मौजूद रहे।
राधामोहन सिंह ने कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना बलिदान कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने हेतु दिया था। उनके सपनों को साकार करने का काम वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित भाई शाह के द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता यह नारा बार बार लगाते थे कि जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। इस नारे को साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की कोरोना काल में जिस प्रकार से हमारे अपने और प्रियजनो की मौत हुई और ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई है। उसी को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति के साथ साथ पर्यावरण की भी चिंता करते हैं। भाजपा पूरे देश में आज बलिदान दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर रही है। पर्यावरण को संतुलित करने का भी काम भी कार्यकर्ता कर रहे है। लगाए गए वृक्षों की अगले छह महीने तक भाजपा कार्यकर्ता इसकी देखभाल करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। और उन्होंने बताया पिछले बार की तरह इस बार भी पूरे नोएडा में सभी कार्यकर्ता हर मंडल में सेंकडों वृक्ष लगाएँगे जिससे पर्यावरण को और बेहतर बनाया जा सके।
इस मौके पर ज़िले की पूरी कार्यकारिणी के साथ सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसमें महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिम्पल आनंद, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, गिरजा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, युधवीर चौहान, योगेन्द्र चौधरी, गिरीश कोटनाला, मंत्री एस पी चमोली, प्रमोद बहल, अमरीश त्यागी, चमन अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, राजीव त्यागी, हर्ष चतुर्वेदी, महेश अवाना, मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पंकज झा, कल्लू सिंह, गोपाल गौर, बबलू यादव, मुक्ता नंद शर्मा, राम निवास यादव, ओमवीर अवाना, लोकेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, डॉक्टर प्रसंजित मैत्रा, श्रीमती संतोष सिह,सरिता सिंह, अहसान खान, मनोज चौहान, मोहित भंगेल, शिवांश श्रीवास्तव, आदि लोग मजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें