जनता को कांग्रेस का दिया हुआ अभिशाप है - लक्ष्मीकान्त वाजपेई

देव मणि शुक्ल 

नोएडा  सेक्टर 116 में भाजपा नोएडा द्वारा आपातकाल पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर राज्य सभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय लक्ष्मीकान्त वाजपाई मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उत्तर प्रदेश की महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथ्म, उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल भी मौजूद रहे।
श्री लक्ष्मीकान्त वाजपाई ने कहा की इलाहाबाद हाइकोर्ट का फैसला इंदिरा गांधी के खिलाफ आने पर देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश को कभी ना भूलने वाला ऐसा दर्द दिया गया जो इतिहास के पन्नों में एक काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है अपनी सत्ता को बचाने के लिए तत्कालीन सरकार ने पूरे देश को आपातकाल में धकेल दिया था।
इस दौरान विपक्ष (जनसंघ) के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, मोरारजी देसाई, चंद्रशेखर समेत सभी बड़े नेता जेल में थे। अखबारों पर भी सेंसरशिप लग गई थी। इस दौरान पूरे देश में डर का माहौल पैदा हो गया था। बड़े-बड़े लोग सरकार के बारे में कुछ भी बोलने से डर रहे थे। 
श्री वाजपाई ने आपातकाल की यादों को साझा करते हुए बताया कि उस दौर में जनसंघ की ओर से लोकवाणी छपती थी। उस पत्रिका का शीर्षक था ‘स्वतंत्रता का मूल्य प्राण है, देखो कौन चुकाता है’।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती है, जबकि आपातकाल के दौरान और उसके बाद भी कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया। भाजपा हमेशा से संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया।  और उन्होंने बताया आपातकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी 25 जून को काला दिवस के रूप में मानती आ रही है और लोगों को काले दिवस को ले कर जागरूक करने का प्रयास कर रही है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक