समाज जागरण के नोएडा ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया
नोएडा श्री राधे श्याम भागवत सेवा समिति सलारपुर के द्वारा सैंगर पब्लिक स्कूल राजीव कॉलोनी सलारपुर नोएडा में आयोजित 11वी भागवत कथा का आज छठवां दिन कथावाचक वृंदावन किंकर पंडित श्री उमेश चंद्र शास्त्री जी के द्वारा रासपंचाध्यायी, उद्धव गोपी संवाद,रुक्मिणी महोत्सव का वर्णन विस्तार से किया गया । इस कथा मे समाज जागरण हिन्दी दैनिक के नोएडा ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल को कथा व्यास ने पटका पहना कर सम्मानित किया। और उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है।और उन्होंने समाज जागरण हिन्दी दैनिक समाचार पत्र को बरास्ते हुए कहा कि यह समाचार पत्र समाज की सत्य घटनाओं को अपनी लेखनी द्वारा समाज के सामने प्रस्तुत करता है। पत्रकार देव मणि शुक्ल पिछले 25 बर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे है। और इनकी कलम से कभी भी चाटुकारिता की पत्रकारिता नहीं की गयी। ऐसे समाचार पत्र के ब्यूरो प्रभारी को सम्मानित करते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है।
इसके अलावा वरिष्ठ समाज सेवी पंकज झा को भी पटका पहना कर सम्मानित किया गया। समाज मे बढचढ कर समाज सेवा करते हैं। गरीब असहाय लोगों की लड़ाई पूरे दम खम के लड़ते है ऐसे समाज सेवी समाज मे विरले नजर आते हैं।
बहुत सुंदर
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
जवाब देंहटाएं