पानी के विवाद में दबंगों ने पूरे परिवार के ऊपर हमला किया

पानी के विवाद में दबंगों ने पूरे परिवार के ऊपर हमला किया

अभिषेक तिवारी

अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बन्दोइया गांव निवासी श्याम बिहारी तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बारिश के चलते सेहन के सामने एक आम का पेड़ गिर गया था। इसे गांव निवासी दबंग शिव प्रसाद मिश्र , सत्य नारायण , रामनारायण आदि काटकर पानी निकासी के स्थान पर इकठ्ठा कर रहे थे । जिससे बारिश का पानी निकलना बन्द हो जाय आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों ने गली गलौज करने लगे और उसके बाद लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया घटना में श्याम बिहारी , सन्तोष तिवारी , पीयूष तिवारी , व आयषी तिवारी गम्भीर रूप से घायल हो गए । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा गया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक