भाजपा महिला मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा मनाया गया तीज का त्यौहार



देव मणि शुक्ल 
आज की खबर 

  नोएडा भाजपा महानगर की महिला मोर्चा ने तीज के त्योहार को  बहुत धूमधाम से सेक्टर- 35 के बारात घर मे मनाया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप मे डा. उमा शर्मा , श्रीमती अर्चना गुप्ता ,एवम् श्रीमती गिरिजा सिंह रही। 
 यह कार्यक्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी  की अध्यक्षता मे हुआ। इस कार्यक्रम की तैयारी हफ्तों से चल रही थी।  
 इस कार्यक्रम मे श्रीमती शहर मधू मेहरा और श्रीमती शिवानी शरद  का विशिष्ट योगदान रहा। श्रीमती राजश्री गुप्ता, श्रीमती भारती नेगी, श्रीमती दीपाली दीक्षित, श्रीमती नीता बाजपेई, श्रीमती आरती कोचर,श्रीमती इंदू यादव का योगदान रहा। 
    इस कार्यक्रम मे मंच स़चालन का कार्य श्रीमती नीता बाजपेई ने किया। इस तीज के कार्यक्रम मे सभी बहनो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया,जिसमे डांस,गाना ,मेहंदी लगाना, जैसे कार्यक्रम रहे। 
विशेष रूप से श्रीमती वंदना गुप्ता, श्रीमती आशा पोद्दार, श्रीमती राजश्री गुप्ता, श्रीमती शारदा पुष्प, श्रीमती रेनूबाला, श्रीमती उषा किशोर, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती पारूल , श्रीमती दिपाली,श्रीमती आरती आदि बहनो  की प्रस्तुति अति उत्तम रही ,इन्होने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। साज सज्जा का किम शारदा पुष्प ने सम्हाला, फोटोग्राफी का काम श्रीमती इंदु गुप्ता ने सम्हाला। 
डा. उमा शर्मा  ने सभी मंडल के अध्यक्ष बहनो को चुनाव मे कडी मेहनत के लिए सम्मानित किया। श्रीमती अर्चना गुप्ता ने सभी कार्यक्रम के भागीदार बहनो को पुरस्कृत किया। सभी ने अंत मे रेम्प वाक करके कार्यक्रम को समाप्त किया गया । सभी ने मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया और एक दूसरे के हाथो मे मेंहदी लगाकर बधाई दी।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक