समाजवादी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन

समाजवादी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन

नोएडा समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की पत्नी का देहांत शनिवार को हो गया। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में फेफड़ों की समस्या ( संक्रमण ) के कारण भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से कुछ समय पहले इसी अस्पताल में भर्ती रहे थे। जैसे ही समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को साधना गुप्ता के निधन का समाचार मिला मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे।

यहां हम आपको बता दें कि साधना गुप्ता को कुछ समय पहले बुखार के कारण फेफड़ों में संक्रमण की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

साधना गुप्ता का परिचय

साधना गुप्ता दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के विधुना की थी। अगर हम बात करें मुलायम सिंह से मुलाकात की,तो कहा जाता है कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव से पहली बार सन 1980 के दशक में मिली थी। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव से करीब 20 वर्ष छोटी थी।

जब साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव से मिली थी तब वह शादीशुदा थी पर उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और शादी के करीब 4 साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया था।

साधना गुप्ता का एक लड़का है जिसका नाम प्रतीक यादव है। साथ ही हम आपको यहां यह भी बता दें की साधना गुप्ता बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास है

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक