राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति का गुरू दक्षिणा कार्यक्रम



देव मणि शुक्ल 
आज की खबर 

नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 के शिव मंदिर पर आज राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति द्वारा गुरू दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में  नोएडा महानगर की कार्यवाहिका इन्द्राणी मुखर्जी उपस्थित रही। 
उन्होंने समिति की स्वयं सेविकाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज मे महिलाओं का सशक्त बनना बहुत जरूरी हो गया है। 
हमारे देश की आधी आबादी महिलाऐ है।यदि महिलाओं ने घर से निकल कर बिगुल बजा दिया तो समाज का धर्म का और राष्ट्र का उत्थान अवश्य होगा। 
आज महिलाएं घरों तक सिमट कर रह गई है। उनके साथ समाज में कैसे कैसे अत्याचार होते है वो किसी से कह भी नहीं पाती है हमारी लड़कियां जो नये समाज का आइना है ऐ अपने धर्म और संस्कार को भूलती जा रही है। इन्हें अपने संस्कार से जोडना है।तभी समाज का समग्र विकास संभव हो पाएगा। 
कार्यक्रम मे सबसे पहले एकल गीत हुआ सभी स्वयं सेविकाओ ने ध्वज को प्रणाम किया है अपना अपना गुरू दक्षिणा समर्पित किया। 
इस मौके पर श्रीमती विभा शुक्ला,श्रीमती विनीता, सीमा सिंह, भावना पाण्डेय, रीता मिश्रा, रश्मि राघव, संध्या तिवारी,  सीमा शुक्ला,पुष्पा रानी दास,मंजू गुप्ता, ममता सिंह, ज्योतिका सिंह, रेनू भगत,मंजू पाठक,मंजू वर्मा आदि स्वयं सेविकाऐ मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक