काग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति को अपमानजनक शब्द कहने पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन
देव मणि शुक्ल
आज की खबर
नोएडा कांग्रेस सदन के नेता अधिरंजन चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपशब्द कहा ! इसलिए कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने राष्ट्रपति जी के लिए जो अपशब्द कहे हैं और उन्हें अपमानित करने का जो काम किया है उनका विरोध भाजपा ,महिला मोर्चा,नोएडा महानगर के प्रत्येक मंडल मे महिलाओ ने हाथों में छोटी-छोटी तख्तियां लेकर उन पर स्लोगन लिखकर जैसे, महामहिम राष्ट्रपति जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, अधीर रंजन माफी मांगो माफी मांगो, सोनिया गांधी शर्म करो शर्म करो, राहुल गांधी शर्म करो शर्म करो का स्लोगन लिखकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन मे श्रीमती गिरीजा सिंह ,प्रदेश सोशल मिडिया प्रमुख श्रीमती सुचित्रा कक्कड़ ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी , महामंत्री श्रीमती मधुमेरा ,महामंत्री श्रीमती शिवानी शारद ,कोषाध्यक्ष श्रीमती राजश्री ,नीता बाजपेयी मीडिया प्रभारी (भाजपा महिला मोर्चा ) के साथ जिले की सभी पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही।
विरोध प्रदर्शन मे श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती रेनूबाला,श्रीमती पूनम सिंह ,श्रीमती इंदू ,श्रीमती शिव कुमारी,श्रीमती उषा किशोर ,श्रीमती पूनम राघव , श्रीमती मीना दीवाकर आदि ने विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें