सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ गरजा बुल्डोजर।
विश्वनाथ त्रिपाठी
ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़
आज की खबर
महेशगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहोरिकपुर के राजस्व गांव बलीपुर में दबंगो ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था |
सरकारी जमीन पर कब्जा करके गांव के शंकरलाल,बड़ेलाल आदि ने पिलर और नींव भरकर कर लिया था निर्माण। करीब नौ बिस्वा पर स्थाई और अस्थाई रूप से किया था कब्जा।
क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा कई बार मना करने के बाद भी नही मान रहें थें दबंग तो थाने में आयोजित समाधान दिवस में ग्रामीण अवधेश यादव ने की पूरे मामलें की नायब तहसीलदार से शिकायत।
नायब तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह और एसओ अनिल पांडेय की अगुवाई में बुल्डोजर लेकर पहुँची राजस्व और पुलिस टीम ने अतिक्रमण को हटवाकर सरकारी जमीन को कराया दबंगो से अतिक्रमण मुक्त।
राजस्व और पुलिस टीम की कार्यवाही से इलाके में मचा हड़कम्प।
राजस्व निरीक्षक सतीश श्रीवास्तव, लेखपाल प्रतीक गुप्ता, एसआई महेंद्र सिंह सहित राजस्व और पुलिस टीम रही मौके पर मौजूद।
दोषी लोगो पर मुकदमा भी चलना चाहिए
जवाब देंहटाएंYesa har gram sabhame hona chahiye
जवाब देंहटाएं