ट्वीन टावर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, नोएडा एक्सप्रेस वे रहेगा बंद, 28 अगस्त को दोपहर में 30 मिनट तक बंद होगा नोएडा एक्सप्रेस-वे




देव मणि शुक्ल
 ब्यूरो प्रभारी 
आज की खबर 


नोएडा ध्वस्तीकरण वाले दिन 400 पुलिसकर्मी टावर के आसपास तैनात किए जाने की बात चल रही है। अंतिम समय में संख्या में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। इससे पहले मौके पर 350 पुलिसकर्मियों के तैनात रहने की बात कही गई थी। मगर गुरुवार को बैठक के बाद पुलिसकर्मियों की तैनाती में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा वशीकरण ध्वस्तीकरण वाले दिन डेढ़ सौ से दो सौ के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां तैनात रहेंगे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों डायवर्जन पॉइंट पर तैनात किया जाएगा कुछ ट्रैफिक कर्मियों को टावर के आसपास भी तैनात किया जाएगा। एक्सप्रेस वे के आसपास ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे। 
नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया ट्विन टावर को ध्वस्त करने वाली कंपनी ने उनसे दो दमकल की गाड़ियों की मांग की थी। लेकिन अब इसे बढ़ाया जाएगा चार दमकल गाड़ियां वहां मौजूद रहेंगी। इसके अलावा 1 दर्जन से अधिक दमकल कर्मी तैनात रहेंगे।
ब्लास्ट के दिन भारतीय व्यक्ति दबाएंगे ब्लास्ट बटन
ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट के दिन एक भारतीय और एक अफ्रीकी मिलकर ब्लास्ट के लिए बटन दबाएंगे। एडिफिस इंजीनियर के चेतन दत्ता और जेट डिमोलिशन के निदेशक जो ब्रिक्मैथ्स पॉइंट पर होंगे और ब्लास्ट को अंजाम देंगे। बताया जाता है कि नियम के अनुसार भारत में किसी भी ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए ब्लास्ट बटन भारतीय व्यक्ति ही दबा सकता है। इसके अलावा ब्लास्ट साइड से 100 मीटर के अंदर कुल 10 लोग होंगे जो अलग-अलग पॉइंट पर मौजूद रहेंगे। एनडीआरएफ की टीम भी आज सोसाइटी का जायजा लिया। टीम ने एमरॉल कोर्ट सोसाइटी के निवासियों के साथ बातचीत की. सोसाइटी में जहां ज्यादा समस्या हो सकती है उस स्थान को चिन्हित किया और निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान टीम ने ग्राउंड जीरो रिपोर्ट और ध्वस्तीकरण के दिन पूरी प्रक्रिया समझा।
वही 28 अगस्त को गिराए जाने वाले भवन ट्विन टावर के आसपास क्रैक गेज लगाए जा रहे हैं। इससे पता चलेगा कि कहां-कहां दरारें आई हैं। यह पहले से ही था या ब्लास्ट के बाद आई है। सीबीआरआई की टीम ने अध्ययन के लिए मोर्चा संभाल लिया है। अब टीम ब्लास्ट के बाद ही जाएगी। टीम की ओर यहाँ सेंसर, थर्मल, कैमरे आदि लगाए जा रहे हैं। आईआईटी चेन्नई की टीम के आने की सूचना है। बृहस्पतिवार को बैठक में आसपास की इमारतों की मजबूती को लेकर मंथन किया गया। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी के छिड़काव के अलावा मशीनों से सफाई कराई जाएगी। मीडिया के लिए सेक्टर 128 फ्लाईओवर व्यू प्वाइंट होगा।

ब्लास्ट के बाद आसपास की इमारतों का होगा सरंचना ऑडिट
ट्विन टावर को ढहाने के बाद आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। ऐसे में ध्वस्तीकरण के बाद यहां लोगों का रहना सुरक्षित होगा या नहीं यह बड़ा सवाल है। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुहास एल.वाई ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर ध्वस्तीकरण के बाद सभी इमारतों का संरचनात्मक ऑडिट कराने के लिए कहा है ताकि इमारतों को सुरक्षित होने का पता चल सके। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने इस पर अपनी सहमति दी है एवं एमरॉल कोर्ट और एटीएस विलेज के अति संवेदनशील क्षेत्र का संरचनात्मक ऑडिट होगा। सीईओ का कहना है कि टावर ढहाने के बाद यह पता चलेगा कि कहीं कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा। इसके लिए पहले से ही वीडियोग्राफी कराई गई है। आरडब्ल्यूए की ओर से इस बाबत चिंता जाहिर की जा चुकी है।
ध्वस्तीकरण को लेकर नोएडा वासी चिंतित, धमाके और कंपन को लेकर हैं परेशान
आगामी 28 अगस्त को ट्विन टावर ढहाए जाने के का समय निश्चित हुआ है। इस बात को लेकर सेक्टर 93 ए के आसपास के सेक्टर गांव व सोसाइटियों के रहने वाले लोग काफी चिंतित हैं। यहां के सेक्टरों सोसाइटी और गांवों में रहने वाले लोगों को भय है कि कुतुब मीनार से ऊंची इमारत जोकि बम का रूप धारण कर चुकी है विस्फोट के समय कोई लापरवाही ना हो जाए और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले लोगों को नुकसान ना हो। ब्लास्ट के समय होने वाले धमाके और कंपन को लेकर भी लोग काफी चिंतित हैं। सेक्टर 93 से कई किलोमीटर दूर रहने वाले लोगों में भी ब्लास्ट को लेकर चिंता है वही काफी लोग ब्लास्ट के समय इतनी ऊंची इमारत के ध्वस्त होने की फोटो गुलाबी अपने कैमरे में कैद करने की लालसा लिए बैठे हैं जबकि कुछ लोग दोस्ती करें के गवाह बनना चाह रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वे 28 अगस्त को अपनी छतों से उक्त बिल्डिंग को गिरते हुए देखना चाहते हैं लेकिन वहीं ज्यादातर लोग ध्वस्तीकरण के दिन होने वाले आवाज कंपन को लेकर चिंतित हैं। नोएडा के कई लोग घटना वाले दिन अपने बच्चे और परिवार सहित अपने रिश्तेदार तथा दूर दराज के क्षेत्रों में होटल में जाकर रहने की तैयारी कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक