सपा ने नेता जी सुभाष चंद बोस की पुण्यतिथि मनाई


देव मणि शुक्ल
आज की खबर 

नोएडा  समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 102 स्थित भंगेल व्यापार सभा कार्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष  चन्द्र बोस की पुण्यतिथि मनाई गई । इस अवसर पर सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे एवं व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष  चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 
इस अवसर पर सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए सुभाष  चंद्र बोस ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा राष्ट्रीय नारा बन गया। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा भी बहुत प्रचलित हुआ। नेता जी के नाम से मशहूर सुभाष चंद बोस  ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हॉल के सामने सुप्रीम कमांडर के रूप में सेना को संबोधित करते हुए दिल्ली चलो का नारा दिया और जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश व कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इम्फाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया। कृतज्ञ राष्ट्र के हृदय में सदा अमर रहेंगे
इस अवसर पर सपा व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि 21अक्टूबर 1943 को सुभाष चंद बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से भारत की अस्थाई सरकार बनाई जिसे जर्मनी,जापान, फिलीपींस, कोरिया,चीन,इटली, मानचुको और आयरलैंड ने मान्यता दी। अमर सेनानी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ ।
इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल, पुष्पेंद्र बंसल, विनोद राज, सौरभ जिंदल , मनोज गौतम, सुबोध गोयल, रेशमपाल,आदित्य, प्रशांत, हैप्पी त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक