लायन्स क्लब स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व धूमधाम से मनाया


देव मणि शुक्ल 
आज की खबर 


नोएडा  लायंस क्लब नोएडा ने स्वतंत्रता के 76वे वर्ष का उत्सव बड़ी धूमधाम से पाँच किलो मीटर तक एक परेड  8:30   बजे नोएडा सेक्टर-36,साइबर क्राइम पोलिस स्टेशन से बीएस मेमोरियल स्कूल निठारी के लगभग चार सौ छात्रों एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ पिछत्तर मीटर  लम्बे तिरंग़े को पकड़े हुए बारात घर सेक्टर 31 तक की।  तत्पश्चात् झंडा रोहण और रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया!अध्यक्ष लायन रचना यादव, थाना अध्यक्ष रीटा यादव,सुनील चौधरी,लायन मानसिंह चौहान,लायन दीप्ति वार्ष्णेय, लायन सी एस भोगल, लायन मुकुल बाजपेई, लायन अन पी सिंह,लायन बिपिन बंसल,लायन अरुणा बंसल,लायन उमेश कुमार, लायन  पूनम गुप्ता , लायन विनय सिसोदिया, लायन लायन शिवानी,लायन आदित्य श्रीवास्तव, लायन लीना चौहान , लायन जे एस चौहान, लायन निधि शर्मा , लायन नीलम बिष्ट, लायन आई आर छाबड़ा, लायन शिवानी , बीएस मेमोरीयल के संचालक राजेश कुमार,क्रांति सेना के संचालक अविनाश, कैप्टन विकास गुप्ता वरदान इंडने गैस के कर्मचारी  शामिल रहे! लायंस क्लब नॉएडा ने सभी के लिए अल्पाहार का इंतज़ाम किया तथा स्कूल के बच्चों एवं शिक्षिकों को पुरस्कृत किया।
स्कूल को वर्ष भर के लिए कार्टून पुस्तिकाओं के लिए धनराशि दी! छात्रों ने  आज़ादी के रंग में डूबी ,मोहक प्रस्तुति से मन मोह लिया!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक