अखिलेश यादव 25 बर्षो तक सत्ता से बाहर रहेंगे - उप-मुख्यमंत्री


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 
ब्यूरो प्रभारी 

नोएडा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि फिलहाल अखिलेश 25 सालों तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी नहीं कर पाएंगे। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 12 सितंबर को इंटरनेशनल डेयरी समिट-2022 का आयोजन किया जाएगा। उसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देजन की जा रही तैयारियों का जायजा लेने आए थे। पीएम के साथ गृहमंत्री अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समिट में शामिल होंगे।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके खिलाफ जो बयानबाजी कर रहे हैं, वह उनकी तड़प को दिखा रहा है। सपा अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश पिछड़ों, गरीबों और किसानों के विरोधी हैं। जब सत्ता में रहते हैं तो गुंडों, भू-माफिया और दंगाइयों के सरदार बन जाते हैं। सत्ता से बाहर आने पर उनकी तड़प साफ झलकने लगती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस मे कांग्रेस छोड़ो यात्रा चल रही है। उसी तरह समाजवादी पार्टी के लगभग 100 विधायक अखिलेश के साथ नहीं हैं, और वे भाजपा में आना चाहते हैं।
इस मौके पर इनके साथ राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर,नोएडा विधायक पंकज सिंह, मनोज गुप्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक