सेक्टर-62 रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियां हुईं तेज, नोएडा प्राधिकरण और पुलिस- प्रशासन ने आयोजन की दी अनुमति


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 
ब्यूरो प्रभारी 


नोएडा श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि श्रीरामलीला मंचन के लिए श्रीराम मित्र मंडल नोएडा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मंचन के लिए कलाकारों की मंडली,पुतला निर्माण, टेंट, बिजली, मंच सज्जा, साउंड आदि से सम्बंधित सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से चल रही हैं।सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।श्री शर्मा ने बताया कि मंचन के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-62 के रामलीला मैदान का भूमि आबंटन कर दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय के कार्यालय से भी समिति को अनुमति पत्र व अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है।अग्निशमन विभाग, विद्युत सुरक्षा विभाग, यातायात पुलिस, एलआईयू विभाग आदि से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल गया है।उन्होंने बताया कि समिति रामलीला का मंचन पूरी भव्यता और आधुनिक तकनीक से करेगी।समिति द्वारा नोएडा वासियों को भव्य रामलीला मंचन दिखाया जाएगा।दशहरा के दिन रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा भगवान श्रीराम की लीला को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्णतः समर्पित है।
 आयोजन की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने व सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सेक्टर-9 में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल,महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, राजकुमार गर्ग, अनिल गोयल,सतनारायण गोयल,मुकेश अग्रवाल, एसएम गुप्ता, पवन गोयल, चौधरी रविंद्र सिंह आदि सम्मिलित हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक