छह वर्ष पहले अचानक विलुप्त हुई थी महिला, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया, कहानी जानकर भावुक हो जाएंगे
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
छह वर्ष पहले अचानक विलुप्त हुई थी महिला, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया, कहानी जानकर भावुक हो जाएंगे
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
सोशल मीडिया ने छह वर्षों बाद एक परिवार को मिला दिया। ये कहानी है छह वर्ष पहले उत्तराखण्ड के चमोली की रहने वाली दीपा की। अपने पति की मौत के बाद दीपा गायब हो गई थीं। परिवारवालों ने बहुत खोजबीन की। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन दीपा का कुछ पता नहीं चल सका था। ये सोचकर घऱवालों ने संतोष कर लिया था कि शायद दीपा मर गई हो। लेकिन होनी को कुछ और ही मंज़ूर था। उत्तराखण्ड के चमोली की रहने वाली दीपा की कहानी मेऱठ आकर एक नया मोड़ लेती है। दीपा की कहानी आपको कुम्भ की याद दिला देगी कि वर्षों बाद कोई बिछड़ा मिलता भी है।
सोशल मीडिया पर फोटो शेयर होने का असर
मेरठ की खरखौदा पुलिस को सूचना मिली की कोई महिला झाड़ियों में गंभीर हालत में है। पुलिस जब महिला के पास पहुंची तो वो सोई हुई थी। पुलिस महिला को लेकर अस्पताल ले गई। महिला अपने घर का पता या फिर नाम भी नहीं बता पा रही थी। लिहाज़ा पुलिस ने महिला को वृद्धाश्रम में रखने का निर्णय लिया। साथ ही पुलिस ने मेरठ के सोशल मीडिया ग्रुप उत्तारखण्ड के थानों और दिल्ली में भी महिला की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर होने का असर ये हुआ कि खरखौदा पुलिस के पास उत्तराखण्ड के चमोली से फोन आता है। बस फिर क्या था महिला की पहचान के लिए चमोली से एक परिवार मेरठ आया और देखते ही अपने घर की सदस्य को पहचान लिया। महिला ने भी अपने घर के सदस्यों को पहचाना।
फिल्मों में मिलती है ऐसी कहानियां
इन छह वर्षों में महिला कहां रहीं और कैसे वो सैकड़ों किलोमीटर चमोली से मेरठ आई ऐसे सवालों के जवाब वो नहीं दे पा रही है। घरवालों का कहना है कि धीरे धीरे जब महिला सामान्य होगी तभी पता चलेगा कि आखिर छह वर्ष उनके लिए कितने कठिन गुज़रे। बहरहाल उत्तराखण्ड के चमोली से आया परिवार मेरठ पुलिस को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनके घर की सदस्या का रेस्क्यू किया। पुलिस भी एक परिवार को आपस में मिलता देख संतुष्ट है कि उनकी बदौलत आज एक घर में फिर से रौनक आ गई। वाकई में ऐसी कहानियां तो फिल्मों में ये कहानियों में ही देखी सुनी गई हैं लेकिन दीपा की कहानी रील नहीं रियल है। दीपा अब फिर से छह वर्षों बाद अपनों के बीच रह सकेगी।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप


Great
जवाब देंहटाएंBahut Sundar
जवाब देंहटाएं