आदर्श आगनवाणी का कार्यक्रमगढी चौखंडी मे भाजपा महिला मोर्चा मंडल द्वारा किया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा भाजपा महिला मोर्चा नोएडा महानगर मे आदर्श आंगनवाड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवम् उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती रेखा गुप्ता ,क्षेत्रिय उपाध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) श्रीमती वर्षा कौशिक ,सोशल मिडिया प्रमुख (उत्तर प्रदेश) श्रीमती सुचित्रा पाठक , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडिता ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पना चौहान,क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी रचना जैन एवम् सदस्य श्रीमती संतोष की गरिमामई उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम नोएडा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे आरम्भ हुआ।
आदर्श आंगनबाड़ी कार्यक्रम के अंतर्गत रेखा गुप्ता ने निम्न बिंदुओ पर आपना सुन्दर उदबोधन दिया
1..जल ही जीवन,2...स्वच्छता का महत्व,3..वृक्ष और वृक्षारोपण का महत्व
साथ ही वर्षा कौशिक ने सभी आंगनवाड़ी को हम कैसे सुंदर और स्वच्छ बनाये इसपर जोर दिया और सभी महिला मोर्चा टीम का मार्गदर्शन किया।
यह कार्यक्रम स्वच्छ आंगनवाड़ी नोएडा के कृष्णा मंडल मे आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम से समाज की महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें अपनी जिन्दगी को और बेहतर कैसे बना सकती है इस बिन्दु पर जोर दिया गया। और महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि आप समाज का अभिन्न हिस्सा है। बिना आपके समाज का सर्वागीण विकास संभव नहीं हो सकता है इसलिए आपको बाहर निकलना पड़ेगा और समाज को एक नयी दिशा और दशा देनी होगी। इस काम को आप महिलाऐ ही कर सकती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आप सभी के समुचित विकास हेतु कयी योजनाओं का सृजन किया है। जिससे समाज की महिलाऐ अपना और समाज को आगे ले जाने मे सहायक सिद्ध होगी।
सम्पूर्ण कार्यक्रम की जिम्मेदारी और व्यवस्था कृष्णा मंडल की प्रभारी एवम् संयोजिका श्रीमती सोनिका अत्रि द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभी जि़ला पदाधिकारी और मंडल की बहनो का सहयोग रहा ।
इस कार्यक्रम मे भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री उमेश त्यागी एवम् गणेश जाधव का भी सहयोग रहा।
कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा ,नोएडा की महामंत्री मधुमेहरा,शिवानी शरद,रेनू बाला , दीपाली दीक्षित,राजश्री गुप्ता , मीडिया प्रभारी नीता वाजपेई ,रेखा सिंह, आरती जैन, शारदा पुष्प, भारती नेगी,खुश्बू चौहान ,उषा किशोर, सुनीता शुक्ला, पूजा अवाना,उमा मिश्रा,आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें