नवाबो के शहर लखनऊ में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी, सोनभद्र की बेटी



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

सोनभद्र की बेटी दीक्षा पटेल आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकेडमी एवं वाइब्रेट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी लखनऊ की ओर से 28 सितम्बर को राज्य स्तरीय मेगा कन्सल्ट आयोजित किया जाएगा जिसमे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों  एक प्रतिष्ठित महिला गायिका का चयन हुआ जिसमें सोनभद्र से बी.एच.यू से संगीत की शिक्षा प्राप्त डाला सोनभद्र की रहने वाली दीक्षा पटेल का चयन कर आमंत्रित किया गया। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजिका सुप्रसिद्ध लोक गायिका बन्दना मिश्रा ने दी एवं बताया कि उत्तर प्रदेश का यह एक अनूठा कार्यक्रम होगा जिसमें 75 जिलों की 75 गायिका एक साथ एक मंच पर स्वर भरेंगी। यह कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत घाट ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक