संजय शुक्ला को महासचिव बनने पर किया गया सम्मानित
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 मे आज समाज वादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय शुक्ला को आर डब्ल्यू ए महासचिव बनने पर स्वागत किया गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय शुक्ला सेक्टर 71 के शिव शक्ति अपार्टमेंट मे पिछले दिनों हुए आर डब्ल्यू ए के चुनाव मे महासचिव चुने गए। संजय शुक्ला सेक्टर 71 शिव शक्ति अपार्टमेंट के आर डब्ल्यू ए के चुनाव मे लगातार दो बार से विजयी होकर महासचिव बन रहे है। लोगों का कहना है कि संजय शुक्ला बहुत ही ईमानदार एवं कर्मठ नेता है।इस समय सेक्टर 71 के लोकप्रिय नेता बन गये है।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज सेक्टर 82 पाकेट 7 मे संजय शुक्ला को जीतने की खुशी में एक सम्मान समारोह का आयोजन सपा के युवा नेता पंकज झा के नेतृत्व में किया गया। जिसमे संजय शुक्ला को माला एवं विहार का पवित्र पाग पहना कर स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में सपा नेता पंकज झा, बलराम कुमार, रमेश चंद्र दास, संजय पाण्डेय, हरि शंकर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, हंस मणि शुक्ल, संगम प्रसाद मिश्र, प्रदीप तोमर, सर्वेश तिवारी, अजय सिह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें