मुसाफिर खाना में कार में लगा आग कार में सवार पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत तीन लोग बचे , ग्रामीणों के मदद से बुझाई आग



आज की खबर 
अभिषेक तिवारी
  ब्यूरो प्रभारी अमेठी

निर्माणाधीन हाईवे पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई। जिससे उसका इंजन जलने लगा । वहीं तब तक स्थानीय लोग किसी तरह आग पर काबू पाते तब तक पूरा आगे का हिस्सा जलकर राख हो गया। कार में बैठे सभी सवार बाल - बाल बच गए । घटना के घंटो बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र जगदीशपुर के अतंर्गत निर्माणाधीन जगदीशपुर - अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग की है। जहां दिन में एक क्विड कार सख्या यूपी 32 एचएल5829 में तीन लोग सवार होकर अयोध्या जा रहे थे । जैसे ही थौरी तिराहें पर पहुंची।

गाड़ी के बोनट में लगी आग

आग लगाते ही सवार तीन लोग दरवाजा खोल भाग निकले लिहाजा कोई हताहत नहीं हुआ। कार पर मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के हंसवा गांव के निवासी समाज सेवी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख डाँ. यज्ञप्रताप सिह उर्फ ददन सिंह के संग सुधाशु प्रताप व नदीम अहमद भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक