ब्रम्हचारी कुटी मे हुआ ब्रम्हचारिणी का पूजन


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

  नोएडा सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। बोधगया मठ के महंत रमेश गिरी महाराज के सानिध्य में पंडित मनोहर शास्त्री ने वैदिक रीति से मां का पूजन कराया। माता को दूध से बने मिष्ठानों एवं फलों का भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, वैराग्य , तपस्या की देवी कहा जाता है। मां की आराधना से जीवन का हर संकट दूर हो जाता है एवं हर कार्य में सफलता मिलती है।  विद्यार्थियों के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विशेष फलदाई है। 
इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक पिंटू बाबा उर्फ विकास भारती, अनमोल झा, अशोक कुमार, मनोज गोयल, ओम कुशवाहा, नीरज कुमार ,अखिल पांडे, उपेंद्र तिवारी,चंद्रकांत दुबे, विनोद सिंह, महिपाल पंडित, पुष्पेंद्र बंसल, बबलू चौहान सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक