आईवीएफ कराने के दौरान गर्भवती की गई जान, जांच में डॉक्टर की डिग्री और क्लीनिक दोनों निकले फर्जी, डॉक्टर गिरफ्तार
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा में गाजियाबाद के एक दंपती को आईवीएफ अपनाना भारी पड़ गया। जिसमें फर्जी आईवीएफ क्लीनिक के संचालक की लापरवाही के चलते गर्भवती महिला की जान चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।सूनी गोद को भरने का लालच देकर आईवीएफ के नाम पर कई लोग मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। यहां ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। यहां आईवीएफ अपनाना एक दंपती को भारी पड़ गया। जिसमें फर्जी आईवीएफ क्लीनिक के संचालक की लापरवाही के चलते गर्भवती महिला की जान चली गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार पीड़ित पति गाजियाबाद के वसुंधरा का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले अपनी पति के साथ आईवीएफ क्लीनिक पर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों की दवा की ओवरडोज से महिला की तबीयत बिगड़ गई। बाद में कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। जिस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जांच में आईवीएफ क्लीनिक संचालक फर्जी निकला। एमबीबीएस की डिग्री फर्जी निकलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें