महर्षि नगर की रामलीला मे श्री राम जन्मोत्सव की अद्भुत लीला
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा महर्षि नगर महर्षि वेद विज्ञान विश्वविद्यापीठ द्वारा महर्षि नगर की रामलीला मे आज श्री राम जन्म की रामलीला का मंचन किया गया।
मीडिया प्रभारी ए के लाल ने बताया यह रामलीला प्रतिदिन सायकल 8 बजे से श्री रामलीला का मंचन होता हैं।भारी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच पहले दिन राम, भरत ,लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म प्रसंग के मनमोहक मंचन का दर्शको ने आनंद लिया!
महर्षि वेद विज्ञान विश्वविधा पितम के प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि २६ सितंबर से ६ अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रात९ बजे से दुर्गा पूजन पाठ एवम साय: ७ बजे से भजन ,वेद महात्म्य पर प्रवचन और आरती होती है ,५ अक्टूबर की विजया दशमी महोस्त्व तथा रावण दहन किया जाएगा!
अगले दिन ६ अक्टूबर को भरत मिलाप और राज तिलक मंचन किया जायेगा!
कल की राम लीला मे विश्वामित्र का आगमन, ताड़का सुबाहु वध एवं अहिल्या उद्धार का मंचन होगा।
उन्होंने बताया कि भगवान राम भारतीय धर्म सस्कृति की धुरी है और आज भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम को चरित्र भारतीय जय मानस को सुमार्ग पर चलने और पारिवारिक तथा सामाजिक स्तर पर मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर विनीत श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव, गिरीश अग्निहोत्री,श्रीकांत ओझा ,यादवेंद्र यादव ,कमलेश यादव ,शिशुपाल सिंह यादव , रामेद्र सचान , एस पी गर्ग , दयाशकर गुप्ता, एल एस सोम ,संतोष श्रीवास्तव ,विनोद दीक्षित ,नरेंद्र सिंह तथा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें