प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट, वर्ल्ड डेयरी समिट का करेंगे उद्घाटन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022’ में भाग लेने के लिए एक्सपो मार्ट पहंच गए हैं। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाला डेयरी सम्मिट का उद्घाटन पीएम करेंगे। यह सम्मिट 15 सितंबर तक चलेगा। इसमें दुनिया के और भारतीय डेयरी से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कार्य़क्रम में उद्योग जगत के लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता भी हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन ‘पोषण और आजीविका के लिए डेयरी’ विषय पर केंद्रित है।

पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 50 देशों के मेहमान व प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। एक्स्पो सेंटर में कुल 11 हॉल हैं, जिसमें डेयरी उद्योग से जुड़े कई विश्वस्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं। अलग-अलग हॉल के नाम भी गायों की विभिन्न प्रजातियों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें गीर, साहिवाल और मुर्रा आदि प्रमुख हैं। सुरक्षा के लिए 3 हजार से अधिक पुलिस, पैरामिलिट्री, पीएसी के जवान लगाए गए हैं। एसपीजी ने भी सुरक्षा की कमान संभाल ली है। ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट्स पर डायवर्जन किया है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले रूट डायवर्जन प्लान देख लें।
50 साल बाद भारत में हो रहा इस तरह का कार्यक्रम
विश्व डेयरी सम्मेलन 2022 में 50 देशों के करीब 1500 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। इस तरह का आयोजन भारत में काफी लंबे समय बाद हो रहा है. इससे पहले इस तरह का पिछला सम्मेलन 1974 में आयोजित किया गया था। भारतीय डेयरी उद्योग इस मायने में अद्वितीय है कि यह एक सहकारी मॉडल पर आधारित है. यानी यह छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाता है। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर, सरकार ने डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं. इसके परिणामस्वरूप पिछले आठ वर्षों में दूध उत्पादन में 44 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें