नोएडा स्टेडियम मे श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा भूमि पूजन हुआ


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 
ब्यूरो प्रभारी 

 नोएडा सेक्टर 21 नोएडा स्टेडियम मे आज  श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ ।
सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने भूमि पूजन एवं हवन विधिवत मंत्तोच्चार द्वारा कराया। पूरे पंडालों में जय श्री राम का जयकारे लग रहे थे। पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया था। 

 इसमें सांसद डॉ महेश शर्मा  एवं अनिल सिंह ,संजय वाली एवं   शहर के गणमान्य लोग, अतिथि, समिति के सभी सदस्यो द्वारा भूमि  पूजन एवं  हवन किया गया। 
 इसके  उपरांत ध्वज की पूजा करके  उसे लगाया गया। इस भूमि पूजन मे विपिन मल्हन,योगेन्द्र शर्मा, डिम्पल आनंद, संजय वाली मुख्य रूप से मौजूद रहे। 
इस बार की राम लीला बम्बई की रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन द्वारा किया जाएगा। 
इसके डायरेक्टर राकेश रत्नाकर   के निर्देशन में कयी टीवी शो कार्यक्रम हुए है।
इस राम लीला मे राम का किरदार  निभाने वाले शुभम कौशल ने हमारे ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल से बताया कि हम लोग कयी बर्षों से यह राम लीला कर रहे हैं। नोएडा के लोग पसंद कर रहे है। इससे हमे आत्मसंतुष्टि मिलती हैं। और अपने प्रोडक्शन हाऊस पर नाज भी होता है। उन्होंने बताया कि हमारी बहन  रूचि कौशल भी इस राम लीला मे कैकयी का किरदार निभाती है।हम भाई बहन इस राम लीला से विगत कयी बर्षों से जुड़े हुए हैं यही नोएडा वासियों का प्यार है। 
उन्होंने बताया कि इस बार रावण गजेन्द्र सिंह, सीता मनीषा गोयल, हनुमान धर्मेन्द्र, दशरथ पंकज स्वामी, कुंभकर्ण अमित भारती मुख्य रूप से किरदार निभाऐगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक