देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

देवशिल्पी भगवान  विश्वकर्मा की जयंती सेक्टर 102 स्थित भंगेल सपा व्यापार सभा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई।इस दौरान सभी ने पुष्प माला अर्पित की साथ ही धूप दीप के साथ उनकी पूजा अर्चना की। फल एवं मिष्ठान का भगवान  विश्वकर्मा को भोग अर्पित कर सभी ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त कियाइस अवसर पर सपा नोएडा ग्रामीण के महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा वास्तुदेव तथा माता अंगिरसी के पुत्र हैं। उन्हें वास्तुकला के आचार्य के रूप में जाना जाता है। उनकी जयंती पर आराधना के साथ औजारों की पूजा की जाती है।भगवान विश्वकर्मा की जयंती को श्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए अधिकतर लोग अपना काम काज बन्द कर हर्षोल्लास के साथ पूजा आराधना करते हैं।इस अवसर पर सपा व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा से यही कामना  है कि सभी स्वस्थ और खुशहाल हों।इस अवसर पर सपा व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल, सौरभ जिंदल,  सुबोध गोयल, विनोद सिंह,पुष्पेंद्र बंसल ,रेशम पाल सिंह, अमित चौधरी, बबलू चौहान, संजय त्यागी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक