नोएडा स्टेडियम की रामलीला मे आज सीता हरण का भव्य मंचन किया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव 2022 नोएडा स्टेडियम में आज की रामलीला मंचन में पंचवटी पर सुपनखा द्वारा भगवान राम को देखना और उनसे शादी के लिए बोलना, लक्ष्मण द्वारा सुपन्खा की नाक को काटना,खरदूषण बध, मारीच द्वारा सोने का हिरण बन कर माता सीता को रिझाना ,भगवान राम का सोने के मृग का शिकार करने बन में जाना,रावण द्वारा माता सीता को हर लेना, भगवान राम का सीता को कुटी में न पाकर विलाप करने की लीला का मंचन किया गया । इस मौके पर टी एन गोविल चेयरमैन ,टी एन चौरसिया अध्यक्ष ,सुशील भारद्वाज कार्यकारी अध्यक्ष ,संजय बाली महासचिव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें