सेक्टर 82 पाकेट 7 में छठ घाट तैयार

आज की खबर 
देव मणि शुक्ल
 ब्यूरो प्रभारी

  नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7  के पार्क मे नि:शुल्क छठ पूजा सेवा समिति ने छठ घाट की  खुदाई करके घाट तैयार कर दिया है  ।
छठ पूजा पर्व विगत बर्षों की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा। 
  छठ पूजा सेवा समिति के प्रवक्ता  अमितेश  कुमार सिंह ने हमारे ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल को बताया कि यह कार्यक्रम 28 से 31 तक चलेगा। छठ व्रती के लिए व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है। घाट की साज सज्जा भी कराई जाएगी। 31अक्तूबर  को सूर्य भगवान को अर्घ देकर समापन होगा।
   इस मौके पर हिमांशु सिंह, वीरेंद्र सिंह, कुणाल राजीव सिंह वीरेंद्र सिंह ,संजय पाण्डेय, दीपक तिवारी, एस के तिवारी, हरिशंकर सिंह, शशि भूषण सिंह शंकर दास, बीडी गुप्ता,गोरे लाल,संजय शुक्ला, तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक