कल से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व हो जाएगा शुरू



आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां नोएडा के कई सेक्टरों में जोरों से चल रही हैं।भगवान सूर्य को अर्घ्य देने हेतु सेक्टर-75 के गोल्फसिटी,प्लाट-8 और पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी के बीच स्थित सेंट्रल पार्क में छठ घाट पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है।घाट में स्वच्छ जल,प्रकाश आदि की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।श्री शर्मा ने बताया कि सूर्योपासना का महान छठ पर्व कल,कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है।29 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन छठव्रती खरना की पूजा करेंगी।30 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को जल से अर्घ्य दिया जायेगा।31 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्य को दूध एवं जल से अर्घ्य दिया जायेगा।अर्घ्य के उपरांत छठव्रती छठघाट के निकट बने सूर्य पिंडों के पास बैठकर भगवान भास्कर की पूजा करेंगी।अर्घ्य और पूजा के उपरांत छठव्रतियों के 36 घन्टे का निर्जला व्रत समाप्त हो जायेगा तथा चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जायेगा।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक