नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व हुआ शुरू- अमितेश सिंह

आज की खबर 
देव मणि शुक्ल
 ब्यूरो प्रभारी 


नोएडा सेक्टर 82 पाकेट 7 जिम पार्क में निशुल्क सेवा समिति के अध्यक्ष अमितेश सिंह 
  ने बताया कि सूर्योपासना का महान छठ पर्व आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है।आज छठव्रतियों ने प्रातः अपने-अपने घरो की सफाई की।चावल, चना दाल और लौकी की सब्जी का प्रसाद बनाया।सर्वप्रथम भगवान सूर्य और षष्ठी देवी की पूजा कर छठव्रतियों ने प्रसाद स्वयं ग्रहण किया तथा अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को भी प्रसाद वितरित किये।आज की पूजा छठव्रतियों की पूर्ण शुद्धता का प्रतीक है।
 29 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन छठव्रती खरना की पूजा करेंगी।30 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को जल से अर्घ्य दिया जायेगा।31 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्य को दूध एवं जल से अर्घ्य दिया जायेगा।अर्घ्य के उपरांत छठव्रती छठघाट के निकट बने सूर्य पिंडों के पास बैठकर भगवान भास्कर की पूजा करेंगी।अर्घ्य और पूजा के उपरांत छठव्रतियों के 36 घन्टे का निर्जला व्रत समाप्त हो जायेगा तथा चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक