राम द्वारा लंका पर चढ़ाई और लक्ष्मण मूर्छा के साथ हुआ मेघनाथ, कुंभकरण का वध
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 46 के रामलीला ग्राउंड में चल रही श्रीराम लखन धार्मिक लीला में नवम दिन की रामलीला में विभीषण शरणागतम, सेतु बंधन, रामेश्वरम की स्थापना, रावण अंगद संवाद ,लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना और मेघनाथ वध ,कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनीता लोधी और अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता लोधी ने कहा कि रामलीला से जहां बार-बार राम का नाम लेने से लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ।
वही रामलीला से यह पता चलता है कि पूरा परिवार रामलीला को एक साथ बैठकर देख सकता है।
जबकि फिल्म एवं टीवी के कुछ सीरियल एक साथ पूरा परिवार नहीं देख सकता।
रामलीला ही मात्र एक ऐसी लीला है जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है।
उन्होंने रामलीला समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और उनकी टीम का आभार प्रकट किया और कहा कि उन्हें नोएडा बुलाकर रामलीला जैसे कार्यक्रम में मौका दिया। उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए रामलीला आयोजकों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शंभू पोखरियाल, मोहम्मद आजाद, राजेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, देवेंद्र दंगल ,राधा कृष्ण गर्ग, डिंपल आनंद आदि मौजूद थे।
रामलीला वाचक पंडित कृष्णा स्वामी ने नवम दिन की रामलीला का शुभारंभ राम जी द्वारा लंका पर चढ़ाई ,समुंद्र किनारे पहुंचकर रामेश्वरम की स्थापना करना तथा इसके बाद अगद को लंका भेजना। रावण , अंगद संवाद ।
इसके बाद युद्ध का प्रारंभ होना और मेघनाथ व कुंभकरण का वध करने की लीला का मंचन किया गया।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान और स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के मनोज अग्रवाल, पूनम सिंह, राजेंद्र जैन, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, विकास बंसल ,अनुज गुप्ता, रामवीर यादव, संदीप अग्रवाल ,मनीष अग्रवाल, सुभाष चंद शर्मा, बलराज गोयल ,अशोक गोयल, सुशील सिंगल, राजीव अग्रवाल ,राधेश्याम गोयल , मुकेश गुप्ता ,राकेश कुमार अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, सौरभ अग्रवाल ,राहुल गुप्ता, राम अवतार सिंह ,शरद सिनहा, गौरव मित्तल, राजीव जैन, प्रदीप कुमार अग्रवाल, भागीरथ अग्रवाल, कुलदीप कटिहार, महेश अग्रवाल, राजेश बंसल दीपक गौतम ,अमित जैन , ङदेवेंद्र , वीरेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें