माँ दुर्गा जी की नम आखों से हुई विदाई


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 के पाकेट 7 के मेन गेट पर लगे 19 वा दुर्गा पूजा  पंडाल मे आज शाम ढोल नगाड़े के साथ भक्तों ने नम आखों से माँ की विदाई की।
इस दुर्गा पूजा पंडाल मे भक्त गणो ने सुबह से ही मां की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। दोपहर से सिन्दूर खेलना शुरू हो गया था। शाम 4 बजे माँ को  पंडाल से विसर्जन के लिए ले जाया गया। माँ की मूर्ति को सोसायटी के चारों ओर दर्शन के लिए घुमाया गया। और नाच गानो के साथ माँ की विदाई हुई।बहुत से भक्तों की आखे नम दिखाई दी।
आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्तोच्चार के साथ  माँ की विदाई  की गयी।इस विदाई मे सोसायटी तथा आस पास की सोसायटी के लोग सम्मिलित हुए। यह विगत कयी बर्षों से दुर्गा पूजा मनाई जाती है। 
इस पूजा के विसर्जन मे सम्मिलित होने वालों में तिमिर बरोन,सुशाशीष देव, एन के सोलंकी,  प्रदीप कुमार,संजय पाण्डेय,  सरोज गांगुली, अनिमेष  मंडल, सुब्रोस प्रधान, प्रकाश सिन्हा, अमितेश सिंह, हरि शंकर सिंह, सर्वेश तिवारी, रमेश चंद्र दास, राजेश कुमार गुप्ता ,मजूमदार, सिया राम, अंगद सिंह तोमर, हंस मणि शुक्ल, घनश्याम जोशी, गुरमेल सिंह, रतन भारद्वाज, वी सी पाण्डेय,   सचिन राय,देवाशीष कुड्डु आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक