छठ घाट की तैयारी जोरो पर
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
छठ पूजा घाट की खुदाई आज हुई। और पार्क की साफ सफाई भी की गयी।
छठ पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस छठ व्रती की सुरक्षा का पूरा इन्तजाम रहेगा।
घाट पर समिति द्वारा वालिन्टियर मौजूद रहेंगे। जो घाट पर चाक चौबंद रहेगे।इस बार इस कार्यक्रम मे कयी जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ समाज सेवियों की शिरकत भी होगी।
समिति के युवा अध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि इस बार छठ पूजा बडी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें सैकड़ो छठी व्रत पूजा करेंगे। और समाज मे अग्रणी रहने वाले समाज सेवी एवं समाज के चौथे स्तम्भ माने जाने वाले पत्रकारो को सम्मानित भी किया जाएगा।
छठ पूजा की तैयतैयारियाँ जोरो पर चल रही है।28 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक छठ पूजा का पंडाल सजा रहेगा। इस कार्यक्रम मे सोसायटी के लोग बढचढ कर हिस्सा ले रहे है। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम हर साल मनाया जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें