1100 दीपो को जलाकर देव दीपावली मनाई गयी
देव मणि शुक्ल
ब्यूरो प्रभारी
नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट 7 स्थित शिव मंदिर परिसर में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली बड़ी धूम धाम से मनाई गई।
सर्व शक्ति साधना मंडल नोएडा के भक्तों ने मंदिर परिसर में दिये जलाकर परिसर को 1100 दीपों की रोशनी से जगमग किया। यह कार्यक्रम परम पूज्य गुरुदेव अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज के प्रेरणा से हम सभी शिष्य विगत पांच वर्षों से मना रहे हैं।
शास्त्रों मे देवदीपावली का विशेष महत्व है। मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण एक दिन पहले ही देव दीपावली मनाई जा रही है । पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त किया था इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाये थे। ऐसी मान्यता भी है कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन विशेषकर गंगा घाटों पर दीपदान की परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा को तुलसी पूजा,व्रत , दान का विशेष महत्व है।
मंदिर के पुजारी पं विनोद मिश्रा ने हरिशंकर सिह और श्रीमती सीमा सिंह को देव दीपावली का मुख्य पूजन विधि वत कराया। इसके बाद सभी लोगोंने मिलकर 1100 दीपो को प्रज्ज्वलित किया।
इस अवसर पर रवि राघव, रमेश चंद्र शर्मा,संजय पाण्डेय, एन के सोलंकी, वृज किशोर, अंगद सिंह तोमर,हंस मणि शुक्ल,सिया राम , रमेश दास, संगम प्रसाद मिश्र,राजेश गुप्ता, अमितेश सिंह, दीपक तिवारी, अमित श्रीवास्तव, गुरमेल सिंह, रश्मि राघव, भावना पांडे, ललिता तोमर, रीता मिश्रा, पुष्पा दास,विनीता रानी,मंजू गुप्ता, रंजना देवी, प्रियंका सिंह,श्रीमती शिप्रा सिंह, गीता शर्मा, वंदना पाठक, मंजू पाठक, वीना पाण्डेय, सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।
Jai shree Ram
जवाब देंहटाएंजय श्री राधे
हटाएंजय श्री राम
जवाब देंहटाएंजयश्री राम।बहुत ही सुंदर मनोरमदृष्य
जवाब देंहटाएं