फ़ाउन्डेशन फोर कृष्ण कला एन्ड एजूकेशन सोसायटी ने डान्स एवं म्यूजिक फेस्टिवल सीजन 2 का किया आयोजन


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

नोएडा  "फाउंडेशन फोर कृष्ण कला एंड एजुकेशन सोसाइटी" नोएडा द्वारा इंदिरा गांधी कला केंद्र नोएडा के ओडिटोरियम में इंटरनेशनल डांस एवं म्यूजिक फेस्टिवल सीजन - 2
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री रामसुतार जी (विश्व विख्यात मूर्तिकार) बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक महाराज (कत्थक सम्राट बिरजू महाराज जी के सुपुत्र), गुरू विदुषी नंदिनी सिंह, एम पी सिंह, जितेंद्र ओझा, सदानंद विश्वास आदि ने रामसुतार एवं डाक्टर  अनु सिन्हा(प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना)के साथ दीप प्रज्वलित किया। सबने अपने विचार रखे। दीपक महाराज जी ने अपने गुरु - पिता की पंक्तियाँ प्रस्तुत की। नंदिनी सिंह ने राधा के साथ अन्य गोपियों का प्रसंग सुनाया। महीपाल सिंह ने नंदिनी सिंह के साथ राधा एवं कृष्ण के प्रेम पर आधारित रचना 'प्रेमगंगा' का मंचन किया। देश के सुदूर क्षेत्रों से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कत्थक नृत्य के साथ साथ अन्य विधाओं पर भी प्रस्तुतियां हुई। केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के छात्रों ने छटा बिखेरी। सैक्टर 14 नोएडा के स्कूल के छात्रों ने अपने गुरु जे के गुप्ता के मार्गदर्शन में "इंसाफ की डगर पै, बच्चों दिखाओ चलके" बहुत अच्छा गाया।  जे. पी. रावत, साहित्य कुमार चंचल, अटल मुरादाबादी,  देवेन्द्र कुमार देव  , आमद मोहन  तबिशखैराबादी , डा. नेहा इलाहाबादी आदि ने काव्य पाठ किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक