8 नवम्बर को लगेगा ग्रहण


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

 इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। चंद्र ग्रहण को लेकर काफी दिनों से चर्चा है। लेकिन, ऐसे किसी इवेंट के होने पर इसकी टाइमिंग को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन होती है। सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये खगौलिए घटना काफी अहम होती है। चंद्र ग्रहण को भारत के अलग-अलग इलाकों में देखा जा सकता है। किस शहर में कब दिखाई देगा और कितने बजे दिखाई देगा ये जानना जरूरी है।आपको ये भी जानना चाहिए इसे देखना कैसे है और इस दौरान लगने वाला सूतक की टाइमिंग क्या है?

भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण 

 भारत में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर को दोपहर 2:40 बजे से होगी।इस दौरान से ये आंशिक होगा और पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 3:47 बजे से शुरू होगा। लेकिन, भारत में इसे शाम 5 बजकर 20 मिनट पर देखा जा सकेगा।चंद्र ग्रहण के खत्म होने का समय शाम 6 बजकर 18 मिनट रहेगा। मतलब एक घंटे के लिए सूर्य और चंद्र के बीच पृथ्वी होगी। इस दौरान आपको चांद के आगे से गुजरती पृथ्वी दिखाई देगी। हालांकि, इसकी विजिबिलिटी इतनी नहीं होती कि इसे खुली आंखों से देखा जाए।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा

जरूरी नहीं है कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देश के हर राज्य में दिखाई दे। बादलों के कारण कई राज्यों में इसकी न दिखने की संभावना रहती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो चंद्र ग्रहण जिस वक्त दिखाई देगा, उस वक्त चांद की चाल पूर्व की तरफ होगी। मतलब उदय होते चंद्र को ग्रहण लगेगा।चंद्र ग्रहण को सबसे ज्यादा साफ पश्चिम बंगाल के कोलकाता और  सिलिगुड़ी, असम के गुवाहाटी, बिहार के पटना, झारखंड के रांची और देश की राजधानी दिल्ली में साफ देखा जा सकता है।इसके अलावा कोहिमा, अगरतला, भुवनेश्वर में पूर्ण ग्रहण लगेगा।श्रीनगर, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, पुणे, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, बंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, सूरत, जयपुर, लखनऊ, मदुरै, उदयपुर, और भारत के पश्चिम, दक्षिण और उत्तर भागों में आंशिक ग्रहण रहेगा। 

सूतक का समय 

8 नवंबर को चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल सुबह 8 बजकर 36 मिनट से शुरू हो जाएगा और चंद्र ग्रहण की समाप्ति के साथ ही शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक