महादेव का नाम लेने से ही व्यक्ति तर जाता है- आचार्य गोविन्द शास्त्री


आज की खबर 
देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 142 शहदरा  मे नवदिवसीय श्री शिव पुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास श्री आचार्य गोविन्द शास्त्री जी ने कहा कि गीता में जीवन जीने का सार है।गरुण पुराण में नियम है किन्तु महादेव का केवल नाम लेने से ही व्यक्ति तर जाता है। 
कथा व्यास श्री आचार्य गोविन्द शास्त्री जी ने कथा मे बताया कि मुक्ति किसे कहते हैं जो व्यक्ति अपनी इच्छाओ पर काबू पा ले।
मोक्ष किसे कहते हैं जिस जीव को इस धराधाम पर बार बार की आवागमन के चक्कर से छुटकारा मिल जाऐ।
आगे व्यास जी ने बताया कि अनेकों पाप करने के बाद भी केवल शिव नाम स्मरण से चंचुला व उसके पति को मुक्ति मिल गयी। 
यह कथा प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक होती है उसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाता है। 
 27 नवम्बर को श्री शिव पुराण कथा का समापन होगा। सुबह हवन एवं 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
कथा  मे मुख्य रूप से  जगदीश चंद्र शर्मा,प्रशान्त शर्मा, राजीव शर्मा, श्रीमती कमलेश शर्मा, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती श्वेता शर्मा, पवन शर्मा, पिंकी शर्मा, निधि,सुमित नारायण, सत्य प्रकाश, गोपाल कृष्ण, दीपक गुप्ता, राधेश्याम, रामावतार शर्मा, सुन्दर पाल, कामलविज आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक