गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन व नोएडा बार एसोसिएशन द्वारा किया गया धरना व हड़ताल असिस्टेंट कमिशनर अमित कुमार के तबादले व सचल दल कार्यालय राज्य कर विभाग से परिवेटाईजेशन समाप्त करने की माँग पर अड़े रहे अधिवक्ता-
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन (पंजीकृत) व नोएडा बार एसोसिएशन के समस्त कर अधिवक्ता, असिस्टैंट कमीशनर अमित कुमार सचल दल इकाई 4 द्वारा कर अधिवक्ताओं के हितों का हनन करने, अधिवक्ता अंकित पांडे के साथ दुर्व्यवहार करने, राजस्व को क्षति पहुँचाने, मनमाने तरीक़े से काम करने, भ्रष्टाचार में लिप्त होने, के कारण उनकी सचल दल इकाई से तैनाती हटाने व आय से अधिक सम्पत्ति की जाँच कराने, प्राइवेट स्टाफ़ द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्ट सिंडिकेट को समाप्त करने हेतु , आज हम सभी अधिवक्ता अपनी मांगों को पूर्ण करने हेतु शांतिपूर्ण तरीक़े से सूरजपुर स्थित सचल दल कार्यालय राज्य कर विभाग पर धरने व हड़ताल पर बैठे जो को अधिवक्ताओं की माँगे पूरी न होने तक निरंतर चलता रहेगा।
अध्यक्ष श्री शीतल त्यागी, गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन व अध्यक्ष दीपक मंगल नोएडा बार एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि असिस्टेंट कमिशनर अमित कुमार द्वारा हमारे साथी अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिसकी लिखित शिकायत हमे प्राप्त हुई उनके अधिवक्तिय हक़ का हनन कर भ्रष्ट तरीक़े से कार्य किया गया,सचल दल से हमे निरंतर शिकायत आ रहीं थी व उन्हें इस प्रकरण में भी पहले समझाया गया व माफ़ी माँगने को कहा गया परंतु उन्होंने साफ़ मना कर दिया व यह भी कह दिया की अधिवक्ता जो चाहे कर लें उनको कोई फर्क नही पड़ता, ऐसे में एडिशनल कमिशनर महोदया राज्य कर विभाग गौतम बुध नगर को लिखित शिकायत दर्ज करायी गई, परंतु अभी तक उनके द्वारा हमारी माँगों के सम्बंध में कोई पुष्टि नहीं की गई, अतः सचल दल राज्य कर विभाग में प्रचलित भ्रष्ट सिंडिकेट पर अंकुश लगाने, कर अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने एव उनके हितों की रक्षा व हक़ दिलाने हेतु गौतम बुध नगर व नॉएडा बार एसोसिएशन के समस्त कर अधिवक्ता आज दिनाँक 25/11/2022 को धरने व हड़ताल पर बैठे हैं।
महासचिव डॉ. अंकित मित्तल गौतम बुध नगर बार एसोसिएशन व महासचिव मनोज बैसोया नॉएडा बार एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि गौतम बुध नगर में सचल दल द्वारा कर अधिवक्ताओं के हक़ का विगत कई वर्षों से हनन किया जा रहा है, यहाँ प्राइवेट स्टाफ़ द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जाता है व अधिवक्ताओं को अनदेखा कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, इसी कड़ी में असिस्टेंट कमिशनर श्री अमित कुमार मोबाइल यूनिट 4 नोएडा द्वारा हमारे साथी अधिवक्ता श्री अंकित पांडेय जी के साथ दुर्व्यवहार किया गया, राजस्व को निरंतर क्षति पहुँचाई जा रही है, मनमाने तरीक़े से काम किया जा रहा है, मोबाइल स्क्वॉड में परिवेटाईजेशन कर भ्रष्ट सिंडिकेट चलाया जा रहा है, सूरजपुर सचल दल कार्यालय पूर्ण रूप से एक उगाही सेंटर के रूप में चल रहा है जहां पूरा क़ब्ज़ा प्राइवेट स्टाफ़ का है, यहाँ सिपाहियों व प्राइवट स्टाफ़ द्वारा व्यापारीयों से उगाही की जाती है व सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई व्यापारियों एव ट्रांसपोर्टर से माल के बिना प्रपत्र आवाजाही हेतु मासिक शुल्क तक लिया जा रहा है, यह भ्रष्ट सिंडिकेट मोबाइल कार्यालय में तैनात असिस्टेंट कमिशनर्स द्वारा चलाया जा रहा है।
धरने में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने शिरकत की व एक स्वर में अपनी अपनी माँगों की आवाज़ को बुलंद किया, संस्थापक मित्रा शर्मा, अनुपम कुलश्रेष्ठ, पी.एस. जैन, पूर्णेदू शर्मा, समस्त पूर्व अध्यक्ष वाई.एस. त्यागी, ए.के. गौर, सुशील नागर, रविंद्र बंसल, विपुल शर्मा, जी.पी. गुप्ता, एल.एम.पांडे, विकल गुप्ता, तरुण गुप्ता, समस्त पूर्व महासचिव पुष्पेंद्र त्यागी, सचिन शर्मा, मनोज शर्मा, ऑबीद हूसेन, उपाध्यक्ष अंकित गोयल, अश्विनी शर्मा, सचिव विनय गोयल,अनिल चौहान, सचिन गर्ग, सह सचिव एम.सी. शर्मा , कोषाध्यक्ष इंद्राज, समस्त कार्यकारिण सदस्य व समस्त अधिवक्ता सदस्य उपस्थिति रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें