श्री मद् भागवत कथा मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 82 के पॉकेट 7 में चल रही श्रीमद्भगवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पुष्कर कृष्ण जी महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई । कंस ने अपने पिता उग्रसेन को राजगद्दी से उतारकर खुद राजा बन बैठा ,उसने अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से कर दिया।जब कंस अपनी बहन को विदा करता है तो आकाशवाणी होती है कि देवकी का आठवां लाल तेरा काल होगा। कंस वासुदेव को मारने दौङता है लेकिन देवकी के समझाने पर कि वह अपनी सभी संतानों को उसे सौंप देंगे। कंस बासुदेव व देवकी को कारागार में डाल देता है। उनकी पैदा होने वाली संतानों को उसने एक एक कर मार डाला। आठवीं संतान के रूप में भगवान कृष्ण के रूप में जन्म लेते हैं और वासुदेव जी गोकुल में नंद के यहां कृष्ण को सौंप देते हैं और उनकी कन्या को लेकर वापस मथुरा आ जाते हैं। नंद बाबा के यहां कृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया जाता है। कृष्ण जन्मोत्सव पर कथा पंडाल को गुब्बारों से सजाया गया, व्यास जी द्वारा गाए गए भक्तिगीतों पर सेक्टरवासी जमकर थिरके।
इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे, एनके सोलंकी, विष्णु शर्मा, रमेश चंद शर्मा, पं विनोद मिश्रा, रवि राघव, अमितेश सिंह, बृज किशोर सिंह, गोरे लाल,सुशील पाल, अंगद सिंह तोमर, एसके तिवारी, शिवव्रत तिवारी, संजय पाण्डेय ,हरि शंकर सिंह, सुभाष शर्मा, संजय शुक्ला, एसके अग्रवाल, रमेश वर्मा, संगम प्रसाद मिश्र, मुकेश रावत, अनूप सिंह, रविन्द्र सिह, राजवीर सिह, आर सी दुबे, गिरिराज जी, राकेश शर्मा, आर पी सिह, वीरेन्द्र कुमार सहित तमाम भगवत्प्रेमी भक्त मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें