सेक्टर 93 मे 8 दिसम्बर से श्री मद् भागवत कथा

आज की खबर 
देव मणि शुक्ल 

सेक्टर 93 स्थित श्रमिक कुंज प्रथम के शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसका श्रीगणेश 8 दिसंबर से होगा। आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 8 दिसंबर दिन गुरुवार को प्रातः 11 बजे से भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर  से धूमधाम से निकाली जाएगी। श्रीमद्भागवत कथा 8 दिसंबर से शुरू होगी और 14 दिसंबर को विश्राम होगा। 15 दिसंबर को हवन यज्ञ और भंडारा होगा।  कथा प्रतिदिन अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक होगी। कृष्ण की नगरी वृन्दावन से पधारे विद्वान कथा व्यास आचार्य विनोद कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से भगवत्प्रेमी श्रोतागण अमृतमयी कथा का रसपान कर सकेंगे। 
 बुधवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर मंत्रणा हुई । इस अवसर पर मुख्य यजमान श्यामानंद मिश्रा, रवि राघव , सुशील पाल, शिवव्रत तिवारी,पंडित महादेव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक