उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जी एस टी कमिश्नर के साथ करेंगे बैठक
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा उद्यमियों एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों सहित जिला गौतम बुध नगर में जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे एवं छापों के संदर्भ में जिले के समस्त व्यापारी एवं उद्यमी भाई 12 दिसम्बर को प्रातः 10:45 बजे जीएसटी कार्यालय सेक्टर 148 नोएडा में सुनील गुप्ता एनसीआर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं जिला संयोजक बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में इकट्ठा होकर जीएसटी कमिश्नर एवं उच्च अधिकारियों के समक्ष इस विषय पर उद्यमियों एवं व्यापारियों के हो रहे उत्पीड़न को अधिकारियों के समक्ष रखेंगे, साथ ही जीएसटी अधिकारियों एवं विभाग द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के पीछे की मंशा को भी जानने का प्रयास किया जायेगा।
आप सभी व्यापारियों एवं उद्यमियों से निवेदन है कि कल प्रातः 10:45 पर अपनी परेशानियों के समाधान हेतु जीएसटी कार्यालय अवश्य पहुंचने का कष्ट करें।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल आपको हो रही समस्याओं का उचित समाधान कराने का पूर्ण प्रयास करेगा।
कृपया समय का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर सुमित मोदी अध्यक्ष संजय जैन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर पोरवाल महा सचिव नरेश बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें