महिलाओं को स्वावलंबी बनाना हमारी प्राथमिकता है- संगीता कावरा

आज की खबर 
देव मणि शुक्ल

नोएडा महिलाओं, वंचित बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी प्रकार की निःस्वार्थ सामाजिक सेवा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। उक्त विचार परफेक्ट यू वेलनेस एंड रिसर्च फाउंडेशन की अध्यक्ष संगीता कावरा ने आज हमारे नोएडा ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल से एक भेंटवार्ता में कही। 
उन्होंने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए, जीवन कौशल को बढ़ाने के लिए, सभी के लिए शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य की एक संपूर्ण स्थायी दुनिया के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और महिलाओं के उत्थान के साथ सशक्त जीवन  बनाना ही हमारा लक्ष्य है ।
उन्होंने बताया कि हम इसी प्रकार से पिछले कयी बर्षों से समाज की सेवा कर रही हू।
हमने नोएडा के अलग-अलग हिस्सों में हमने कैम्प का आयोजन भी किया। जिसमे महिलाओं बच्चों और बिशेषकर बुजुर्गों की भलाई के लिए काम करते हैं। 
आज हमारे समाज मे सबसे बडी विडम्बना यह है कि हमारे समाज के लोग थोड़ा पढ लिख लिए पैसा कमाने लगे तो बूढ़े माँ-बाप उनको बोझ लगने लगते हैं। ऐसे बुजुर्गों की देखभाल करना उनका समय समय पर भोजन दवा इत्यादि की व्यवस्था करना हमारी प्राथमिकता होती है । इसके अलावा पर्यावरण को संरक्षित और संरक्षित करना और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए सतत विकास के महत्व का प्रचार करना हमारे  संस्था का उद्देश्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी डी इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के छात्रों की विदाई समारोह सम्पन्न

यमुना नदी डूब क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए नेकी का डब्बा फाउंडेशन का सहयोगी अभियान सफल

पाकेट 7 सेक्टर 82 में कुत्तों का आतंक