पीएम मोदी की माँ हीराबेन का निधन
पीएम मोदी की माँ हीराबेन का निधन

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार 30 दिसम्बर 2022 की सुबह यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा था, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
बुधवार 28 दिसम्बर 2022 की सुबह हीराबेन मोदी की तबीयत बिगड़ गई थी । उन्हें तुरंत अहमदाबाद के सरकारी मेहता यूएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर में दिल्ली से सीधे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल पहुंचे थे। वह माताजी के साथ डेढ़ घंटे तक रहे और उनका हालचाल पूछा और शाम को तबीयत में सुधार होने पर दिल्ली लौट आए थे। 30 दिसम्बर 2022 की भोर में उनका निधन हो गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें