साई प्रिंटिंग प्रेस का हुआ उदघाटन
साई प्रिंटिंग प्रेस का हुआ उदघाटन

आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा सेक्टर 6 में साई प्रिंटिंग प्रेस का भव्य उदघाटन किया गया। साई प्रिंटिंग प्रेस का उदघाटन दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर नोएडा की कयी नामचीन हस्तियां मौजूद रही।
साईं प्रिंटिंग प्रेस ने अपने नवीकरण की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एक और नव आटोमैटिक मशीन लगायी है जिसके उद्घाटन में नोएडा के कई गणमान्य लोगों द्वारा भाग लिया गया. बुद्धवार को नोएडा सेक्टर 6 के डी 85 में भव्य समारोह में साई प्रिंटिंग प्रेस का विधिवत उद्घाटन किया गया, उद्घाटन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नबाब सिंह नागर द्वारा किया गया।
आयोजित समारोह की अध्यक्षता एन ई ए अध्यक्ष विपिन मलहन द्वारा किया गया, इस मौके पर एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी, एसीपी रजनीश वर्मा, एनपी सिंह तथा मीडिया जगत के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिनमें पवन राज सिंह, मो. आजाद, डी एम शुक्ल, ए के लाल, मुनेन्द्र शर्मा, अभिषेक कुमार , श्री कांत सिंह आदि।
वहीं साई प्रिंटिंग प्रेस की ओर से अखिलेश कुमार, सुरेंद्र सिंह विक्की तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें