श्रीमती साधना त्रिपाठी अखिल भारतबर्षीय ब्राह्मण महासभा मे हुई शामिल
आज की खबर
देव मणि शुक्ल
नोएडा छपरोला खेड़ा में श्रीमती साधना त्रिपाठी को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में शामिल किया गया।
इनको सम्मिलित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा प्रदेश महामंत्री मास्टर परमानंद शर्मा जिला गौतम बुद्ध नगर महामंत्री मास्टर राम कुमार शर्मा नगर महामंत्री मास्टर तनवीर शर्मा दीपक शर्मा ने इनके निवास स्थान पर आकर साधना त्रिपाठी को सदस्यता दिलाई।
और विश्वास जताते हुए कहा कि इनके शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार भी होगा।
उन्हें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की सदस्यता दिलाई ।
इस मौके पर श्रीमती साधना त्रिपाठी ने एक बडा एलान करते हुए कहा कि इस एरिया मे जल्द से जल्द एक बड़ी मीटिंग बुलाएंगे। जिसमे सभी को अपने अपने अलग-अलग संगठन के दायित्व की घोषणा की जाएगी।
अंत में श्रीमती साधना त्रिपाठी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो मुझ पर इतना भरोसा करते हुए संगठन की जिम्मेदारी दी है उसे मै पूरी इमानदारी के साथ निभाऊगी।और संगठन का पूरा सहयोग करूंगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें